P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअशोकनगर में विधायक की मां पर अभद्र टिप्पणी, विधायक कराएंगे FIR दर्ज

अशोकनगर में विधायक की मां पर अभद्र टिप्पणी, विधायक कराएंगे FIR दर्ज

अशोकनगर/सुशील कुशवाहा/ खबर डिजिटल। अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र (क्र. 32) के कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय की मां पर फेसबुक पोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा की पोस्ट पर हुई।

विधायक हरी बाबू राय ने बताया कि मैं इस व्यक्ति को जानता तक नहीं हूं मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अभद्र टिप्पणी की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में थाने में शिकायत करेंगे और FIR दर्ज कराएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव: सीएम डॉ. मोहन यादव का दिखेगा जलवा, ओबीसी बाहुल्य सीटों की मिलेगी जिम्मेदारी – Khabar Digital

विधायक ने कहा, “मैं किसी भी व्यक्ति से अनर्गल तरीके से बात नहीं करता। लेकिन इस तरह का कमेंट किया गया है, इसलिए इसकी FIR मैं थाने में दर्ज कराऊंगा।”

अशोकनगर विधायक की यह प्रतिक्रिया उनके संवेदनशील और सभ्य रवैये को दर्शाती है। इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी और FIR के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर के विकास की नई इबारत लिखेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, नए निर्देश से बदलेगी तस्वीर – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट