भोपाल/ खबर डिजिटल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का कड़ा संदेश – क़ानून सबके लिए बराबर.. अपराध करने वाला कोई भी हो उसे बख़्शा नहीं जाएगा.. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर भोपाल में मारपीट से हुई मौत के मामले में 2 पुलिसकर्मियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज..
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में पुलिस डीएसपी के साले की हत्या मामले में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराध करने वाला कोई भी हो, उसे बख़्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भोपाल में हाल ही में हुई मारपीट से मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि राज्य में कानून और व्यवस्था के प्रति कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे आरोपी किसी भी पद या पदाधिकारी का क्यों न हो। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों को जल्द से जल्द कानून के कठोर दायरे में लाया जाएगा।
भोपाल पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह संदेश राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अशोकनगर में विधायक की मां पर अभद्र टिप्पणी, विधायक कराएंगे FIR दर्ज – Khabar Digital


