P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई, 3 ठिकानों पर जांच...

दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई, 3 ठिकानों पर जांच कर रही टीमें

कंपनी के पास देशभर में कई प्रोजेक्ट, दिलीप सूर्यवंशी प्रदेश के दूसरे सबसे अमीर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पंजाब के अमृतसर से आए अफसरों की टीम ने भोपाल में तीन ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरु किया। कार्रवाई के दौरान दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के चूनाभट्‌टी स्थित दफ्तर पर भी सर्चिंग जारी है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि शेयर प्राइसिंग में गड़बड़ी के चलते आयकर विभाग ने यह एक्शन लिया है। करीब दस साल पहले भी आयकर विभाग की कार्रवाई इसी तरह की कार्रवाई की गई थी, जिसमें करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी मिली थी।

कंपनी के पास देशभर में कई प्रोजेक्ट
दिलीप बिल्डकॉन ही भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम कर रही है। वहीं आज आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान एसएएफ की मदद ली गई। लोकल पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी नहीं दी गई। बता दें कि दिलीप बिल्डकॉन को ही हाल ही में केरल, गुड़गांव मेट्रो का काम भी मिला है। केरल में 1500 करोड़ और गुड़गांव में 1500 करोड़ का काम कंपनी कर रही है। भोपाल मेट्रो के लिए 247 करोड़ का ठेका पहले से ही इस कंपनी के पास है। एमपी में अन्य प्रोजेक्ट काम भी कंपनी कर रही है।

दिलीप सूर्यवंशी प्रदेश के दूसरे सबसे अमीर
दिलीप बिल्डकॉन की स्थापना साल 1987 में दिलीप सूर्यवंशी ने की थी। यह सड़क, राजमार्ग, खनन, सोलर परियोजनाओं और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में काम करती है। जोकि देश की सबसे बड़ी सड़क निर्माण कंपनियों में से एक मानी जाती है। जिसका काम 17 से ज्यादा राज्यों में फैला हुआ है। वहीं साल 2000 की शुरुआत में NDA सरकार ने सड़क निर्माण के टेंडर निकालने शुरू किए थे। तभी से दिलीप बिल्डकॉन सड़क निर्माण के काम में लगी है। वहीं हाल ही में जारी हुरुन रिच लिस्ट में एमपी के 13 कारोबारियों में दिलीप सूर्यवंशी का नाम दूसरे नंबर पर है। दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी की संपत्ति 4 हजार 430 करोड़ रुपये आंकी गई थी। सूर्यवंशी की संपत्ति में 630 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। देशभर में सूर्यवंशी 10 पायदान ऊपर चढ़े हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट