P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कड़ी कार्रवाई; सिवनी मामले में बोले...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कड़ी कार्रवाई; सिवनी मामले में बोले कानून का उल्लंघन करने वाले को बख्सा नहीं जाएगा

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी प्रकरण में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी स्तर के अधिकारी की भी गिरफ्तारी की गई है। अन्य पुलिस कर्मचारियों की गिरफ्तारी के साथ थी एफआईआर भी दर्ज की गई है।

कानून की नजर में पुलिस अधिकारी कर्मचारी और आम जन सभी समान हैं। जो भी गलती करेगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सिवनी प्रकरण में दोषी पाए गए पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। बेहतर कार्य के लिए हम प्रोत्साहन देंगे, अधिकारी कर्मचारी की पीठ थपथपाएंगे, प्रमोशन भी देंगे, लेकिन कोई गलती करेगा तो हम छोड़ने वाले नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट