झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/झाबुआ बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बुजुर्ग व्यक्ति बस की चपेट में आ गए और बस के पिछले टायर के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और कुछ ही पलों में बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अचानक बस के पिछले हिस्से की ओर आ गए, जिससे वे टायर के नीचे फंस गए। हादसा होते ही वहां मौजूद युवाओं ने बिना देर किए साहस दिखाया — कई युवकों ने मिलकर बस को हल्का ऊपर उठाया और बुजुर्ग को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला।गनीमत रही कि बुजुर्ग की जान बच गई, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
झाबुआ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, युवाओं की तत्परता से बुजुर्ग की जान बची
सम्बंधित ख़बरें


