P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरतलाम एक्सप्रेस-वे पर हादसा, झाबुआ के अनवर हुसैन की मौत

रतलाम एक्सप्रेस-वे पर हादसा, झाबुआ के अनवर हुसैन की मौत

रतलाम/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ रतलाम से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह लहसुन से भरे खड़े आयशर ट्रक में पिकअप पीछे से जा घुसी। हादसे में झाबुआ निवासी पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई। क्लीनर भी गंभीर घायल हो गया है।

हादसा रावटी थाना अंतर्गत माही नदी के पास हुआ है। पिकअप वाहन मुर्गे से भरा हुआ था। झाबुआ से लेकर रतलाम आ रहे थे। सुबह करीब 8.30 बजे पिकअप खड़े आयशर में जा घुसी। हादसा इतना खतरनाक था कि पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में पिकअप चालक अनवर हुसैन (44) पिता लियाकत निवासी कैलाश मार्ग झाबुआ की मौके पर मौत हो गई। क्लीनर फिरोज मंसूरी (41) पिता फकीर मोहम्मद निवासी झाबुआ गंभीर घायल हो गया। मृतक का शव पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया। घायल को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है।

रावटी थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि खड़े आयशर ट्रक में पिकअप पीछे से जा घुसा है। झाबुआ की तरफ से रतलाम आ रहे थे। उस दौरान हादसा हुआ है,। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पड़ेझाबुआ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, युवाओं की तत्परता से बुजुर्ग की जान बची

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट