रीवा/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल/ कांग्रेस ने जिले के विधानसभा क्षेत्र त्यौंथर अंतर्गत ग्राम पंचायत सूती खटखरी में विधानसभा जन जागरण सम्मेलन ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का आयोजन किया। जिसमे वरिष्ठ नेता कांग्रेस कमांडो अरुण गौतम ने शिरकत की। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप का जिक्र किया और कहा कि ऐसे लोगों को देश पर राज करने का अधिकार नहीं है, जो जनता के वोटों की चोरी कर रहे हैं।
कैंडल मार्च के जरिए दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता कमांडो अरुण गौतम के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। छिंदवाड़ा समेत अन्य जिलों के जहरीला कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत को लेकर पैदल यात्रा के जरिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई, और सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही देशभर में जहरीले सिरप से मौत के आंकड़ों को पेश करने को भी कहा गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग
आयोजन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामायण सिंह, प्रवीण शर्मा, बीरेन्द्र मिश्रा, दिलीप मिश्रा सुनील तिवारी, विकास सिंह, अजीत प्रजापति, अंशु सिंह, प्रदीप सिंह, अजय विश्वकर्मा, रंजीत प्रजापति, कल्लन सिंह, आकाश पांडे, जगदंबा दुबे, प्रियम शंकर उपाध्याय, भूषन पांडे, अमन सिंह, संदीप द्विवेदी, सतीश पांडे, मयंक प्रजापति, हरिशंकर सेन, मोहन तिवारी,बृजेश कोल समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


