P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDamoh News: चर्चित पैर धोकर पानी पिलाने का मामला, ओबीसी महासभा ने...

Damoh News: चर्चित पैर धोकर पानी पिलाने का मामला, ओबीसी महासभा ने संभाला मोर्चा

विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के बिगड़े बोल

दमोह/ वैभव नायक/ खबर डिजिटल/ चर्चित पैर धोकर पानी पिलाने घटनाक्रम मामले में ओबीसी महासभा ने मोर्चा संभाल लिया है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें ओबीसी महासभा के लोगों की भीड़ और दबाव को देखते हुए पीड़ित पुरुषोत्तम कुशवाहा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। वीडियो में लोगों द्वारा उससे विरोध में बुलवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
भीड़ के दबाव को नजरअंदाज कर पीड़ित सरकार से न्याय मिलने की बात कह रहा है। मामले में उच्च न्यायालय पहले ही संज्ञान लेकर कार्रवाई संबंधी निर्देश दे चुका है। वहीं एक पक्ष वीडियो के सामने आने का बाद सामाजिक सद्भाव खराब करने का प्रयास बता रहा है।

विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के बिगड़े बोल
मामले की जांच के लिए कांग्रेस का 3 सदस्यीय टीम प्रतिनिधिमंडल दमोह पहुंचा था। इस दौरान विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा अपना आपा खो बैठे, वे भी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। वहीं जब पीड़ित ने सार्वजनिक रूप से कह दिया कि दूसरे पक्ष की गलती नहीं है, तो विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने उसे अपशब्द बोलना शुरु कर दिया। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता पीड़ित को मल खाने की बात कह रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने के चलते सामाजिक पंचायत ने पैर धुलवाकर पैरों का पानी पिलाए जाने की वीडियो वायरल हुआ था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए, एक जाति के लोगों में गुस्सा दिखाई दिया। वहीं सामाजिक स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला। कुछ संगठनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के पीछे की वजह सोशल मीडिया पर एडिट कर डाली गई आपत्तिजनक फोटो और अवैध शराब बेचे जाने का विवाद था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट