P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश17 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भोपाल संभाग की कार्यशाला, प्राचार्य समेत...

17 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भोपाल संभाग की कार्यशाला, प्राचार्य समेत 350 से ज्यादा लोग होंगे शामिल

भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय होंगे शामिल

भोपाल/ खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के प्रभावी क्रियान्वयन लेकर भोपाल संभाग की संभागीय कार्यशाला 17 अक्टूबर शुक्रवार को होगी। कार्यशाला का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार करेंगे। यह कार्यशाला सरोजिनी नायडू, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी (नूतन) महाविद्यालय, भोपाल में होगी। इसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय शामिल होंगे।

भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय होंगे शामिल

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में भोपाल संभाग के 63 महाविद्यालयों के प्राचार्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नोडल अधिकारी, स्वयं पोर्टल एवं अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के नोडल अधिकारी तथा भोपाल शहर के शासकीय महाविद्यालय के प्रत्येक कक्षा के शिक्षा मित्र बालक-बालिका सहित करीब 350 लोग शामिल होंगे।

भोपाल में होगी कार्यशाला

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतिकरण, जिज्ञासाओं के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही एईडीपी एवं कृषि पाठ्यक्रम तथा एआई सर्टिफिकेट कोर्स सहित स्वयं पोर्टल, अपार आईडी के बारे में चर्चा की जाएगी। कार्यशाला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। आयुक्त उच्च शिक्षा श्री प्रबल सिपाहा भी उपस्थित रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट