P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुस्कुराहटों संग जगमगाई दीपावली: कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुजुर्गों और दिव्यांगों संग...

मुस्कुराहटों संग जगमगाई दीपावली: कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुजुर्गों और दिव्यांगों संग मनाया पर्व

Indore Collector Shivam Verma celebrated Diwali 2025

इंदौर/ खबर डिजिटल/ कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीपावाली पर्व की शुरुआत एक अनोखे और संवेदनशील रूप में की। परदेशीपुरा स्थित समाज कल्याण परिसर में जब वे बुजुर्गों, दिव्यांगों और भिक्षुकों के बीच पहुँचे, तो वहाँ का हर कोना भावनाओं और अपनेपन की रोशनी से जगमगा उठा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की, उनसे सहज भाव से बातचीत की और उनकी समस्याएँ व जीवन के अनुभव सुने।

कलेक्टर शिवम वर्मा पहुँचे बुजुर्गों और दिव्यांगों के बीच

Indore Collector Shivam Verma ने मिठाइयाँ बाँटीं और नए वस्त्र उपहार में दिए, बुजुर्गों के चेहरे पर चमक और दिव्यांगजनों की आँखों में गहरी खुशी झलकने लगी। उन्होंने सभी के साथ फुलझड़ियाँ जलाकर दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान परिसर में हंसी-खुशी और स्नेह का अद्भुत माहौल बना रहा। उन्होंने सभी को आत्मीयता के साथ मिठाई भी खिलाई। समाज कल्याण परिसर में बुजुर्गों की आशीर्वाद भरी मुस्कान और दिव्यांगजनों की प्रसन्नता ने इस पर्व को और भी विशेष बना दिया।

Indore Collector Shivam Verma Celebrated Diwali Festival 2025

कलेक्टर शिवम वर्मा ने भावुक शब्दों में कहा कि मैं बेहद सौभाग्यशाली हूं, आज मैं जब इनके बीच आया हूँ तो मन को अपार शांति और प्रसन्नता मिल रही है। बुजुर्ग हमारे अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद के स्रोत हैं। उनके स्नेह और आशीर्वाद से ही समाज प्रगति करता है। हमें सदैव उनका आदर करना चाहिए। बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति है।

भिक्षुक प्रवेश केंद्र का अवलोकन

कलेक्टर वर्मा ने इसी परिसर में स्थित भिक्षुक प्रवेश केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने भिक्षुकों को मिठाई वितरित की और दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने केंद्र में संचालित रोजगारमूलक प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली, जहाँ भिक्षुकों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Indore Collector Shivam Verma ने प्रशिक्षण केंद्र में भिक्षुकों द्वारा बनाए गए सजावटी दीयों, रंगोली सामग्री और अन्य साज-सज्जा के सामान को देखा और उनकी सराहना की। कलेक्टर ने स्वयं इन वस्तुओं को खरीदकर आत्मनिर्भरता के इस प्रयास को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है जब हम खुशियाँ बाँटें। इन सजावटी वस्तुओं में केवल रंग ही नहीं, आत्मनिर्भरता की चमक और आत्मसम्मान की भावना झलकती है।

Collector Shivam Verma

बुजुर्गों, दिव्यांगों और भिक्षुकों के साथ मनायी दीवाली

इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप सोनी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय पवन सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और भिक्षुकों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। कलेक्टर वर्मा की यह पहल समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संदेश थी। दीपावली की यह रोशनी आज केवल दीपों में नहीं, दिलों में भी जगमगा उठी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट