P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारDhanteras 2025: धनतेरस पर कारोबारियों की बल्ले-बल्ले, खरीददारों में दिख रहा उत्साह

Dhanteras 2025: धनतेरस पर कारोबारियों की बल्ले-बल्ले, खरीददारों में दिख रहा उत्साह

आकर्षक स्कीमों के जरिए ग्राहकों को लाभ

भोपाल/ सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ धनतेरस के मौके पर खरीददारों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है, सोना-चांदी के रेट में बढ़ोतरी के चलते सर्राफा बाजार पूरी तरह से गुलजार दिखाई दे रहा है। इसी तरह से अन्य व्यापारियों ने भी उम्मीद लगाई है कि स्वदेशी का मंत्र के बीच लोग बाजार का रुख करेंगे और उनके उत्पादों को खरीदकर त्यौहार बनाएंगे। व्यापारियों ने धनतेरस के मौके पर कई तरह की स्कीम भी निकाली है, डिस्काउंट के जरिए वो ग्राहकों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।

व्यापारियों को काफी उम्मीद
इस धनतेरस पर भोपाल में 700-800 करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें सोने-चांदी, बर्तन, वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी का अनुमान लगाया जा रहा है। जीएसटी में कटौती के कारण इस बार खरीदारी पर असर दिखाई देने की उम्मीद है, और ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजारों में आकर्षक सजावट के साथ कारपेट बिछाए गए हैं। धूप से बचने के लिए भी व्यापारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं, कई जगह पर ग्राहकों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। साथ ही आकर्षक स्कीमों के जरिए ग्राहकों को बाजारों की तरफ खींचने की भी कोशिश की गई है।

व्यापारियों ने जताई रिकॉर्ड कारोबार की उम्मीद

अनुमानित कारोबार: भोपाल के बाजारों में 700-800 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

खरीदारी: सोने-चांदी, बर्तन, वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी में उछाल आने की संभावना है।

जीएसटी का प्रभाव: जीएसटी टैक्स में हुई कटौती का असर भी खरीदारी पर दिखाई देगा।

बाजार की तैयारी: ग्राहकें को आकर्षित करने के लिए बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिसमें दुकानों की सजावट और बिछाए गए कारपेट शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट