डिजिटल खबर: उमरियापान:- मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत उमरियापान के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला मंत्री मंडल विजय दुबे,अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने 161 विद्यार्थियों को साईकिलें बांटी। प्रचार्य मुकेश पटेल ने बताया कि कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले 27 विद्यार्थियों और कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाले 134 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरण की गई। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। साइकिलें मिलने से अब विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक,संतोष दुबे,राजेश ब्यौहार,जितेन्द्र अरोरा,पारस पटेल,प्रदीप चौरसिया,अंकित झारिया,शैंकी चौरसिया,राकेश दाहिया,दिनेश गुप्ता,ज्ञानचंद चौरसिया,चमन काछी,विनोद साहू,अज्जु चौरसिया, रिंकू मिश्रा,रिंकल सोनी, रामविशाल विश्वकर्मा,यश चौरसिया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
161 विद्यार्थियों को वितरित की गई साइकिलें — सांदीपनि विद्यालय उमरियापान में हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम
सांदीपनि विद्यालय उमरियापान में 161 विद्यार्थियों को वितरित की गई साइकिलें
सम्बंधित ख़बरें


