P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनगर को मिल रही विकास की नई सौगातें, हर वार्ड में हो...

नगर को मिल रही विकास की नई सौगातें, हर वार्ड में हो रहा संतुलित विकास – महापौर ने महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड को दी 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– नगर निगम कटनी द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दीपावली पर्व के पूर्व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में लगभग 29 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।सूरी गली में गुरुद्वारा के सामने आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वयोवृद्ध मातृशक्तियों गुरमीत कौर, लता पटेल, लक्ष्मी बहनजी एवं शारदा बहनजी द्वारा पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल, मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, एड. सुरेंद्र गुप्ता, बीना बैनर्जी, तुलसा गुलाब बेन, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, विजय डब्बू रजक, समाजसेवी अज्जू सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा — हर वार्ड में समान रूप से होगा विकासमहापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास कार्यों को गति देना है ताकि कोई भी क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।उन्होंने बताया कि वार्ड के चार स्थलों पर लगभग 29 लाख रुपए की लागत से सड़कों एवं नालियों के कवरिंग कार्यों की आधारशिला रखी गई है।महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण में सहयोग की अपील करते हुए कहा — “स्वच्छ और सुंदर कटनी हमारा साझा संकल्प है।” गुरुद्वारा में लिया आशीर्वादभूमिपूजन उपरांत महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पार्षदों के साथ गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया और नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। वार्ड विकास का सिलसिला जारी रहेगा — पार्षद अवकाश जायसवालपार्षद अवकाश जायसवाल ने बताया कि वार्ड विकास का कार्य निरंतर जारी है।आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ उनमें —₹5.75 लाख से वैश्य के बाजू से राजू पहलवान मकान तक सी.सी. रोड निर्माण,₹7.61 लाख से सूरी गली में रोड निर्माण,₹12.46 लाख से स्टेडियम के पीछे रोड निर्माण,₹3.09 लाख से नालियों की कवरिंग शामिल है।इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा। इनकी रही विशेष मौजूदगीसतवीर सिंह भाटिया, अमनदीप सिंह, गुरमीत कौर, सतीश सूरी, अभिजीत कौर, अरुण बहलानी, अनिल अरोरा, इंदु पाठक, पुष्पा सिंह वैश्य, उमा केवट, सुमन रजक, लक्ष्मी गौतम, पुष्पा शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट