रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ गौ भक्ति की मिसाल कम ही देखने को मिलती है, लेकिन जब बात अनोखी गौ भक्ति की आए, तो उसके तो और भी कम ही मामले सामने आते हैं। हालांकि इस पर राजनीति भरपूर की जाती है। गौसेवा के नाम पर सत्ता के गलियारे तक खटखटा दिए जाते हैं। ऐसे में रीवा जिले की त्यौंथर नगर परिषद से गौभक्ति का तारीफे-काबिल मामले सामने आया, जब गौमात की मृत्यू पर गाजे-बाजे के साथ अंतिम विदाई दी गई।
अनोखी गौभक्ति का नजारा
रीवा जिले के त्यौंथर नगर परिषद में गौ भक्त की अनोखी आस्था दिखाई दी, उनकी गाय की मृत्यु हो जाने के बाद गौ भक्त सुशील चंद शुक्ला ने बाजे गाजे के साथ गौ माता को अंतिम विदाई की। जिसका वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, और चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सुशील चंद शुक्ला की तारीफ किए बिना नहीं रह रहे।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें गौ माता की मृत्यु कीचड़ में फंसने के कारण हो गई थी, जिसके बाद गौ माता को वहां से निकाल कर पहले नहला धुला कर लाल कलर की चुनरी ओढ़ा कर पूजा अर्चना की गई। फिर के गाजे-बाजे के साथ अंतिम विदाई दी गई। जिसके बाद गाय की अंतिम विदाई चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोग जमकर गौ भक्त सुशील चंद्र शुक्ला बच्चा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौ भक्त सुशील चंद्र शुक्ला बच्चा का कहना है, ये कोई साधारण गाय नहीं थी, एक मेरे परिवार की अहम हिस्सा थी। जब से यह कामधेनु गाय को पाले तबसे दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हुई, और हर परिवार को गौ माता के अंतिम समय में इसी तरह विदाई देना चाहिए, हम सबको गौ माता के रक्षा के लिए आगे बढ़ चढ़ कर भाग लेना होगा।


