सागर/ खबर डिजिटल/ हर्षित: कलेक्टर संदीप जी आर दीपावली के उपलक्ष्य में संजीवनी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम में निवासरत बच्चों के साथ छोटी दीवाली मनाई और उन्हें मिष्ठान एवं उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर संदीप जी आर ने सभी बच्चों के साथ उनके अनुभव शेयर किया एवं उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि आप अच्छी से अच्छी पढ़ाई करें और डॉक्टर, इंजीनियर बने आपकी सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने आश्रम की संचालिका सहयोग समिति प्रतिभा अल्जारिया से संचालन की सभी जानकारी विस्तार से प्राप्त की। कलेक्टर संदीप जी आर ने बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाई एवं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ – Khabar Digital


