P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदलित युवक पर पेशाब कांड से गरमाई राजनीति,भीम आर्मी प्रमुख और कांग्रेस...

दलित युवक पर पेशाब कांड से गरमाई राजनीति,भीम आर्मी प्रमुख और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार को घेरा, पीड़ित परिवार भयवश घर में कैद, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पुलिस ने अब तक नहीं की गिरफ्तारी

कटनी में दलित युवक पर पेशाब कांड से मचा बवाल, भीम आर्मी और कांग्रेस ने सरकार को घेरा

खबर डिजिटल: अंकित झारिया:कटनी:- कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में दलित युवक के चेहरे पर कथित रूप से पेशाब करने के आरोप पर अब राजनीति गरमा गई है। भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ित दलित से फोन पर बात की। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरते हुए कटनी पहुंचने की बात कही है।
इसके अलावा बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल, जिला पंचायत सदस्य अजय गोंटिया और ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश लोधी के पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील आस्ते ने भी वीडियो जारी कर दलित युवक के साथ हुये पेशाब कांड को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा। अल्टीमेटम भी दिया गया कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भीम आर्मी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
उधर, एफआइआर के भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पीड़ित ने धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि वह घर में ही कैद हो गया है।जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे है। जिससे परिवार के लोगों में भय बना हुआ है।जब पीड़ित परिवार घर से नहीं निकला तो कई संगठनों के कार्यकर्ता घर पहुंचे और समर्थन की बात कही। बातचीत में पीड़ित ने धमकी मिलने का दावा किया। यह भी कहा कि परिवार की जान को खतरा है। पुलिस ने एफआइआर तो दर्ज कर ली, पर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। परिवार को नुकसान पहुंचा तो प्रशासन जिम्मेदार होगा। उधर, प्रशासन आमजन से घटना के संबंध में साक्ष्य मांग रहा है।

यह है मामला:- घटना 13 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मटवारा की है। पीड़ित युवक अपने खेत के पास रमगढ़ा की शासकीय पहाड़ी पर हो रहे कथित अवैध उत्खनन का विरोध कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान राम बिहारी हल्दकार ने जातिसूचक शब्द कहे। जान से मारने की धमकी दी। लौटते समय सरपंच रामानुज पांडेय, उनके बेटे पवन पांडेय, भतीजे सतीश और अन्य ने उसे रोककर लात-घूंसों और राड से पीटा। आरोप है कि सरपंच पुत्र ने उसके मुंह पर पेशाब कर अपमान किया। पुलिस ने 16 अक्टूबर को सभी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया था। गांव में खुलेआम घूमने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

आरोपी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुका है पीड़ित,तभी से चल रही तनातनी:- हासिल जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ग्राम पंचायत मटवारा में बीते वर्षों में मेट के रूप में काम कर चुका है। कहा जा रहा है कि ग्राम पंचायत के विरुद्ध सीएम हेल्पलाइन में लगातार शिकायतें एवं निर्माण कार्य पर सवाल उठाने पर उसे मेट से हटा दिया गया था। पीड़ित ने वर्तमान सरंपच व घटना के आरोपी रामानुज पांडे के विरुद्ध सरपंच का चुनाव भी लड़ा था।

इनका कहना है:- मटवारा में हुए प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई है। आरोपियों के संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिले। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।:- संतोष डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट