Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशRewa News: 9 साल की मासूम से दुष्कर्म.. पुलिस ने की हीला-हवाली

Rewa News: 9 साल की मासूम से दुष्कर्म.. पुलिस ने की हीला-हवाली

एसपी ऑफिस में लगाई गुहार, ऑटो चालक गिरफ्तार

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ एक और मासूम दरिंदगी का शिकार हो गई, जिसे ऑटो चालक ने निशाना बनाया। घटना करहिया मंडी के करीब की, जहां पर ऑटो में 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी के दखल के बाद चोरहटा पुलिस ने मामला दर्ज किया, क्योंकि ठीक से सुनवाई नहीं होने पर मासूम के परिजन को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाना पड़ी।

क्या है पूरा मामला?
करहिया मंडी के करीब एक ऑटो चालक ने 9 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने मासूम के मन में इतना ख़ौफ़ भरा कि घटना के दो दिन बाद भी मासूम अपनी मां से युवक द्वारा की गई दरिंदगी को भी नहीं बता पाई। वहीं जब लगातार पीड़िता की मां बेटी से दोस्ताना व्यवहार कर घटना की पूछताछ करने लगी तो आखिरकार बेटी ने अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी दास्तां अपनी मां को बता दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद चोरहटा पुलिस द्वारा मामले में की जा रही हीला हवाली को देखने के बाद मां अपनी बच्ची को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंची, और वहां वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए गए दखल के बाद आखिरकार चौरहटा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध करने के बाद आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में लिया है।

मासूम से दुष्कर्म के मामले में लापरवाही क्यों?
मासूम से दुष्कर्म के मामले में जिस तरह से चोरहटा थाने में लापरवाही बरती गई, इसको लेकर भी मासूम के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस तरह की पीड़ा किसी और को ना सहना पड़े, उनका कहना है कि ऐसी घटना किसी के साथ ना हो, लेकिन अगर हो गई, और पुलिस का ये रवैया रहेगा, तो खौफ में रहने का आम आदमी मजबूर होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट