P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

कटनी/ सौरभ श्रीवास्तव/ खबर डिजिटल/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चोरी एवं नकबजनी के प्रकरणों के शीघ्र खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसीया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा तथा चौकी बिलहरी प्रभारी सुयश पांडेय के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। सूचना पर बिलहरी पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल रोककर चालक से कागजात और नंबर प्लेट संबंधी जानकारी मांगी गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल अगस्त माह में बिलहरी–बड़खेड़ा रोड किनारे से चोरी की थी।

चेचिस नंबर की जांच में पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल पालू पुरी के खेत के सामने रोड किनारे से चोरी हुई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 633/2025 दर्ज था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी – अभिषेक तिवारी पिता रामरूप तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी भाटिया मोहल्ला, झिंझरी, थाना माधवनगर, जिला कटनी। सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पांडेय, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति (182), आरक्षक व्यास गुप्ता (437), सौरभ जैन, दिलकेश्वर, संदीप भलावी, लव उपाध्याय एवं विकास कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट