P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी न्यायालय परिसर में चोरी, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज

कटनी न्यायालय परिसर में चोरी, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज

कटनी न्यायालय परिसर में चोरी, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज

कटनी – न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में चोरी की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। थाना माधवनगर अंतर्गत न्यायालय परिसर में बीते दिनों दो अलग-अलग अवसरों पर चोरी की घटनाएं सामने आईं।

जानकारी के अनुसार, न्यायालय परिसर में ताला चाभी संभालने वाले भृत्य अमोद दाहिया और रात्रिकालीन चौकीदार कृष्णकुमार यादव ने पुलिस को सूचना दी कि डीजी सेट के पास लगे ट्रांसफार्मर का छोटा गेट अज्ञात चोर उड़ा ले गया। इससे पहले 30 सितंबर को भी परिसर से दो लाल बाल्टियाँ, एक थ्री-सीटर बेंच और लोहे का पटरा गायब होने की शिकायत दर्ज की गई थी।

इन घटनाओं में कुल लगभग ₹9500 के सामान की चोरी बताई गई है — जिसमें ₹1000 की बाल्टियाँ, ₹3000 की बेंच, ₹4000 का लोहे का पटरा और ₹1500 का छोटा गेट शामिल है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। न्यायालय परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट