Gold Price Today on Diwali: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ एक पिछली धनतेरस थी जब सोने का भाव 51 हजार रुपये कम हुआ करता था, वहीं इस साल यह बढ़कर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 31 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह कीमतें वैश्विक, आंतरिक दोनों ही फैक्टर्स के कारण प्रभावित है, क्योंकि इन्वेस्टर्स की रुख सोने की तरफ ज्यादा बढ़ा है।
सोने की कीमत में गिरावट
20 अक्टूबर यानी दिवाली के मौके पर देश में सोने की कीमत में गिरावट का रुख है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 31 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। सप्ताहभर में सोना 5 हजार 780 रुपये महंगा हो चुका है। धनतेरस पर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2 हजार 400 रुपये की गिरावट के साथ 1 लाख 32 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं थी। जानिये देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट…
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 1,20,090 1,31,000
मुंबई 1,19,940 1,30,850
अहमदाबाद 1,19,990 1,30,900
चेन्नई 1,19,940 1,30,850
कोलकाता 1,19,940 1,30,850
हैदराबाद 1,19,940 1,30,850
जयपुर 1,20,090 1,31,000
भोपाल 1,19,990 1,30,900
लखनऊ 1,20,090 1,31,000
चंडीगढ़ 1,20,090 1,31,000
चांदी की कीमत
सोने की तरह ही दूसरे कीमती धातु चांदी में भी 20 अक्टूबर की सुबह गिरावट है। भाव 1 लाख 71 हजार 900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत धनतेरस पर 7 हजार रुपये गिरकर 1 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले धनतेरस से इस धनतेरस तक चांदी 70 हजार 300 रुपये यानी 70.51 प्रतिशत महंगी हुई है।


