P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News: भीषण सड़क हादसा…बाइक की आमने-सामने की टक्कर दो की मौत

Chhindwara News: भीषण सड़क हादसा…बाइक की आमने-सामने की टक्कर दो की मौत

खजरी मार्ग में ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई, भीषण सड़क हादसे में दो लोगों ने जान गंवा दी है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के खजूरी मार्ग में स्थित ओवर ब्रिज के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद दोनों युवक को उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है।

तेज रफ्तार बनी दुश्मन !
बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और और जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि ओवरब्रिज के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक की मौत हो गई, पुलिस मामले में जांच में लगी हुई है और दो युवकों की हालत गंभीर है, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है, और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।

मौजूद लोगों ने बताया मंजर भयावह
सड़क से गुजर रहे हैं मौजूद लोगों ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर का मंजर बहुत ही भयावह था। घटना देखकर हर किसी का दिल कांपने लगा, लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर रेफर किया गया है, उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

रोशनी का त्यौहार गम के अंधेरे में बदल गया
सड़क हादसे में मौत की खबर सुनते ही छिदवाडा शहर में शोक की लहर दौड़ गई, जिस घर में दीपावली के पर्व तैयारियां चल रही हो, वहां अब मातम का माहौल हैं, और परिजन इस हादसा से गहरे सदमे में हैं, रोशनी का त्यौहार गम अंधेरे में बदल गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट