इंदौर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/“एक तू ही जयगुरूदेव” संस्था के तत्वावधान में बज्मे महक मदरसे मे उत्कृष्ट बच्चों के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व एडवोकेट श्री दिलीप राजपाल तथा एक तू ही जयगुरूदेव सदगुरु स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज साहेब रहे।कार्यक्रम के आयोजक सूफ़ी याहया बाबा साहब थे।
समारोह में बच्चों को साइकिल, वस्त्र, किताबें, कलम और पेन “एक तू ही जयगुरूदेव” संस्था की ओर से वितरित किए गए।इस अवसर पर पार्षद हाजी पटेल, इकबाल खान, जावेद लाला सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

स्वामी अरुणानंद जी महाराज ने कहा कि “आज के समय में बच्चों को अच्छी शिक्षा और भाईचारे की भावना अपनाना जरूरी है, तभी देश सुरक्षित रह सकता है।” उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य अतिथि दिलीप राजपाल जी ने भी सभी को भाईचारे और प्रेम से रहने की प्रेरणा दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
