P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP News: फिर बरसेंगे आसमान से बादल.. इंदौर-जबलपुर संभाग में होगी बारिश

MP News: फिर बरसेंगे आसमान से बादल.. इंदौर-जबलपुर संभाग में होगी बारिश

महाकौशल के आसपास मौसम सामान्य

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दिवाली पर आसमान में धुंआ पसरा हुआ है, इसको कम करने के लिए इंद्र देवता प्रसन्न हो सकते हैं।दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक चक्रवात एक्टिव दिखाई दे रहा है। इसके चलते मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आधे प्रदेश में 24 अक्टूबर तक हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग ने मंगलवार को हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी और गरज-चमक होने का अलर्ट जारी कर दिया। अगले दिन सिस्टम का असर ज्यादा रहने की संभावना है। 21-22 अक्टूबर को इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश की संभावना है। 23 और 24 अक्टूबर को भी दक्षिणी हिस्से के जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक बनी रहेगी।

अगले महीने से कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है, जो जनवरी तक जारी रहेगा। इस बार फरवरी के बाद तक ठंड का असर रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अबकी बार भीषण ठंड का अहसास लोगों को होगा।

सर्दियों के मौसम में होगी बारिश
सर्दियों के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है, उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अधिक संख्या में प्रभावित करेंगे। जिसके कारण अधिक सर्दी पड़ सकती है।

मानसून की घर वापसी
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो गया है। जोकि 3 महीने 28 दिन एक्टिव रहा। 16 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई थी और 13 अक्टूबर को वापसी की। बावजूद बारिश का दौर बना रहेगा।

रात में फिर लुढ़का पारा
एमपी में मौसम का मिजाज बदलने से रात के तापमान में फिर गिरावट हुई है। रविवार-सोमवार की रात में ज्यादातर शहरों में रात का पारा लुढ़क गया। भोपाल में 17.2 डिग्री, इंदौर में 20.2 डिग्री, उज्जैन में 22 डिग्री, ग्वालियर में 20.5 डिग्री और जबलपुर में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल, दतिया, गुना, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में पारा 20 डिग्री से नीचे रहा। छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में 16.6 डिग्री रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट