P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीपरेड कमांडर सूबेदार संजीव रावत रहे।पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि...

परेड कमांडर सूबेदार संजीव रावत रहे।पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि — पुलिस लाइन कटनी में भावपूर्ण कार्यक्रम

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी, । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन कटनी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने सभी शहीद पुलिसकर्मियों के नाम का वाचन कर अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों को सलामी दी और मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, जनप्रतिनिधि दीपक टंडन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी उमराव सिंह, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित जिले के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को साल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग ने शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता और गर्व की भावना व्यक्त की।

कटनी पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद वीरों को नमन

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट