उमरिया/ खबर डिजिटल/ उमरिया में आज पुलिस विभाग द्वारा जय स्तंभ चौक पर पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए स्व. सीताराम रघुवंशी और स्व. शिवपाल कोल को श्रद्धांजलि दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में एसडीओपी नागेंद्र प्रताप सिंह, नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
उमरिया में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस शहीद स्मृति दिवस का आयोजन जय स्तंभ चौक पर किया गया। इस अवसर पर ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों स्व. सीताराम रघुवंशी एवं स्व. शिवपाल कोल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान एसडीओपी नागेंद्र प्रताप सिंह, नगर थाना प्रभारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ – Khabar Digital
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिसकर्मी समाज और देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कई बार अपनी ड्यूटी निभाते हुए वे अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं, ऐसे वीर जवानों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देशभर में पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजनों के साथ निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। मौके पर पुलिस जवानों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर शहीदों के पराक्रम और समर्पण को याद किया।


