P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनगर निगम आयुक्त की चेतावनी: 133 अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें

नगर निगम आयुक्त की चेतावनी: 133 अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें

अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें.. निगम आयुक्त ने की अपील, देखें अवैध कॉलोनियों की लिस्ट

सागर/ खबर डिजिटल/ नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित अवैध कॉलोनियों में प्लाट क्रय न करें, अन्यथा ऐसी स्थिति में संबंधित पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी और उसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

निगम आयुक्त ने किया अपील

आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों की जानकारी आम नागरिकों को दी जाती रही है, इसके बावजूद कुछ नागरिक अब भी ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट खरीद रहे हैं जहाँ न तो सड़क, बिजली, पानी, नालियां आदि मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हैं और न ही कॉलोनी निर्माण की स्वीकृति ली गई है ।

निगमायुक्त ने कहा कि नागरिक जागरूकता का परिचय देते हुए किसी भी कॉलोनी में प्लॉट क्रय करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह कॉलोनी वैध है या नहीं। यदि कॉलोनी अवैध पाई जाती है तो उसमें प्लाट न खरीदें तथा भविष्य में परेशानी से बचने के लिए केवल पंजीकृत कॉलोनियों में ही अपनी पूंजी का निवेश करें।

Inspirational Story: मां तो मां होती है… दिवाली पर मां ने बेटे को दिया अनोखा गिफ्ट, बचाई बेटे की जान – Khabar Digital

इन वार्डों में हैं अवैध कॉलोनी

नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न वार्डो में 133 अवैध कॉलोनियां विकसित की गई है जिनमें बाघराज वार्ड में 31, अंबेडकर वार्ड में 28 , पंतनगर वार्ड में 13 तिली वार्ड में 53 संत रविदास वार्ड में 7 एवं राजीव नगर वार्ड में 1 अवैध कालोनी विकसित की गई है, इन सभी 133 अवैध कालोनियों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

निगमायुक्त ने नागरिकों को अवैध कालोनियों की जानकारी के लिए सभी 133 अवैध कालोनियों को शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने व शहर में एनाउंसमेंट कराने के निर्देश दिए हैं। DocScanner Oct 16, 2025 4-59 PM.pdf

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट