सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/जिले के चित्रकूट थाना अंतर्गत पालदेव के पास व्यक्ति ने अपनी कनपटी पर 315 बोर के कट्टे से फायर कर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान मृतक के पास से उसका आधार कार्ड मिला है। जिससे उसकी पहचान धर्मपाल पिता जगपाल निवासी पट्टी तिहाईयां, लुंब बागपत उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।
कट्टे से दी जान
मृतक धर्मपाल के पास से एक 315 बोर का कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। सुसाइड नोट के अनुसार बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करना बताया गया है।
पुलिस कर रही जांच
पूरे मामले को पुलिस ने तस्दीक में ले लिया है। परिजन को जानकारी दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


