P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMaihar News: तालाब में मिला अधेड़ का शव, फैली सनसनी

Maihar News: तालाब में मिला अधेड़ का शव, फैली सनसनी

रेलवे में पदस्थ थे मृतक मंगलदीन द्विवेदी

मैहर/अनुराग सिंह बघेल/खबर डिजिटल/ शुक्रवार की सुबह मैहर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने गर्भाधा तालाब में एक व्यक्ति का शव देखा गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शिनाख्ती के बाद परिजन को सूचना दी गई।

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी था मृतक
सूचना मिलते ही मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान मंगलदीन द्विवेदी (65 वर्ष), निवासी कोरियन मोहल्ला, पुरानी बस्ती के रूप में हुई। जिसके बाद परिजन को सूचना दी गई, प्रारंभिक जांच में सदमा लगने से आत्महत्या करने की जानकारी मिली है।

दोनों बेटों की हो गई थी मौत
जानकारी के अनुसार, मंगलदीन द्विवेदी रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके परिवार में पत्नी सावित्री द्विवेदी ही हैं। परिजनों के मुताबिक, बीते दो वर्षों में उनके दोनों बेटों की मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद दंपति अकेले रह रहे थे। परिवार का गुजारा पेंशन से चलता था। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट