P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold And Silver Price : सोना फिर हो गया सस्ता.. खरीद सको...

Gold And Silver Price : सोना फिर हो गया सस्ता.. खरीद सको तो खरीद लो!

यही सोना-चांदी खरीदने का वक्त?

Gold And Silver Price Today 25 October 2025: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ दिवाली-धनतेरस से पहले गोल्ड ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, पीक स्तर को जनता को दिखाया… लेकिन अब इसकी कीमतें नीचे आती जा रही है और खरीददारों में उत्साह नजर आ रहा है। इसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार भी चली गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, चांदी की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, लेकिन अब इसकी कीमत में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है।

देश में आज कितना है सोने का भाव?
देश में आज 24 कैरेट सोना 1 रुपये की गिरावट के साथ 12 हजार 436 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1 रुपये की गिरावट के साथ 11 हजार 399 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 1 रुपये की तेजी के साथ 9 हजार 327 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है।

देश में कितना है चांदी का भाव?
आज भारत में 100 ग्राम चांदी का भाव 15 हजार 500 रुपये है। वहीं, 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख 55 हजार रुपये है

किन-किन शहरों में क्या है दाम?

आज दिल्ली में कितना है चांदी का भाव?
आज दिल्ली में 100 ग्राम चांदी का भाव 15 हजार 500 रुपये है। वही, 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख 55 हजार रुपये है।

लखनऊ में आज सोने का भाव
लखनऊ में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 12 हजार 451रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 11 हजार 414 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 9 हजार 342 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

पटना में आज सोने का भाव
आज पटना में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 12 हजार 441 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 11 हजार 404 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 9,332 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट