P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनाजिम के घर आगजनी कांड के आरोपी शुभम ने पूछताछ में उगले...

नाजिम के घर आगजनी कांड के आरोपी शुभम ने पूछताछ में उगले कई राज, तीसरी रिमांड नहीं मिली, जेल भेजा गया


नाजिम के घर आगजनी कांड के आरोपी शुभम ने पूछताछ में उगले कई राज, तीसरी रिमांड नहीं मिली, जेल भेजा गया

कटनी – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो माह पहले हुए आगजनी कांड की गुत्थी अब तक पूरी तरह नहीं सुलझ सकी है, लेकिन मुख्य आरोपी शुभम त्रिपाठी की पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण राज सामने आए हैं। माधवनगर पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार शुभम से लगातार पूछताछ की, जिसमें उसने कई अहम जानकारियाँ उगलीं। हालांकि, पुलिस अभी इन जानकारियों को वेरीफाई करने में जुटी है और जांच जारी है।

पहले आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर रखा गया था। उसके बाद एक दिन की अतिरिक्त रिमांड मिली थी। लेकिन तीसरी बार रिमांड की मांग न्यायालय से न मिलने पर पुलिस ने आरोपी को सीधे जेल भेज दिया।

26-27 अगस्त की रात नाजिम खान के घर हुई आगजनी की असली वजह और साजिश से जुड़े कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। आगजनी के बाद शुभम करीब दो माह तक फरार रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा। आर्थिक रूप से कमजोर आरोपियों के पास फरारी के दौरान संसाधन कहां से आए, यह भी रहस्य बना हुआ है।

पुलिस अब शुभम द्वारा बताई गई जानकारियों की पुष्टि कर रही है। वहीं, पीड़ित नाजिम खान परिवार भी जल्द मीडिया के सामने अपने बयान देने की तैयारी में है। यदि वे सामने आए तो कई अनसुलझे राज उजागर हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट