P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजमीन के लालच में रचा फरेब का जाल, बेनकाब हुआ पूरा परिवार

जमीन के लालच में रचा फरेब का जाल, बेनकाब हुआ पूरा परिवार

इंदौर सेव भंडार संचालक का परिवार गिरफ्तार

Rewa News:अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा से बड़ी खबर सामने आई, जब जमीन के लालच में फरेब का जाल रचा गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से पूरा परिवार बेनकाब हुआ और इंदौर सेव भंडार संचालक के परिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने एक ही संपत्ति को कई लोगों को बेचकर 60 लाख का फरेब किया। जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस नेकार्रवाई को अंजाम दिया।

क्या है मामला?
रीवा में जमीन की बिक्री में धोखाधड़ी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदौर सेव भंडार के संचालक, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस परिवार ने एक ही संपत्ति को दो अलग- अलग लोगों को बेचकर दो बार रजिस्ट्री कराई, जिससे तकरीबन 60 लाख रुपए की ठगी की गई। पूरा मामला रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 18 सितंबर 2025 को आवेदक बंशीधर बाधवानी और गंगा खुबानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, कि राजकुमारी बाधवानी, निवासी पांडे टोला, अपने पति सुरेश बाधवानी और बेटे अमन बाधवानी के साथ मिलकर मकान और जमीन को दो अलग- अलग खरीदारों को एक ही संपत्ति बताकर बेच दिया।

पुलिस की जांच में खुलासा
पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। दस्तावेजों की जांच राजस्व विभाग और रजिस्ट्री कार्यालय से कराने पर यह अपराध पूरी तरह सिद्ध हुआ। सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट