Maihar News: अनुराग सिंह बघेल/ खबर डिजिटल/ मैहर में NH-30 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, इस घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया। गनीमत रही कि इतना भीषण हादसा होने के बाद भी कार सवारों को मामूली चोटें ही आई।
माता दर्शन को जा रहे थे तीनों
मामला मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत का है, जहां जबलपुर से शुभम अग्रवाल उम्र 35 वर्ष, खुशबू अग्रवाल उम्र 26 वर्ष, एवं कार्तिक पंजाबी उम्र 25 वर्ष मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे, कि तभी तेज रफ्तार कार MP 20 ZY 4424, NH-30 पर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में तीनों घायल हो गए। मौके पर खेरवासानी टोल बूथ की एम्बुलेंस 1033 से अजीत कुमार झा एवं अमन कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और अमदरा थाना पुलिस को सूचना दी, और सभी घायलों को लेकर मैहर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां सभी घायलों का इलाज कर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी को मामूली चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद किया रवाना
अमदरा थाना प्रभारी ने के पी त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों को सामान्य चोट थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के सभी जबलपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।


