P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशCM Mohan Yadav Today Program: देखिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज...

CM Mohan Yadav Today Program: देखिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के 26 अक्टूबर 2025 के कार्यक्रम

CM Mohan Yadav Today Program: भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार, 26 अक्टूबर 2025 का दिन कार्यक्रमों से भरा है। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे समत्व भवन में आयोजित “पेडल टू प्लांट – नया भारत, हरा भारत” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वार्ड 27, बूथ 48, कमला नगर स्थित करुणा धाम मंडल में “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। दोपहर 12 बजे डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “मध्यप्रदेश एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025” समारोह में शामिल होंगे। देखें पूरा कार्यक्रम…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 26 अक्टूबर, रविवार के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10 बजे भोपाल समत्व भवन में “पेडल टू प्लांट कार्यक्रम – नया भारत हरा भारत” कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण वार्ड 27, बूथ 48, कमला नगर, करुणा धाम मंडल, दक्षिण पश्चिम विधानसभा जाएंगे।

गोयनका फार्महाउस बना ‘शिकारगाह’ वन विभाग ने कर्मचारियों पर कार्रवाई की, मालिक बचा! – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दोपहर का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12:00 बजे: “मध्यप्रदेश एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025” समारोह (कुशाभाऊ ठाकरे सभागार) दोपहर 01:00 बजे: भोपाल से ग्राम परासी, जिला अनूपपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 02:30 बजे: ग्राम पारसी, जिला अनूपपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04:05 बजे: जबलपुर (जबलपुर कैंट विधानसभा) के महाकौशल कॉलेज में स्थानीय कार्यक्रम, साथ में रोड शो, महाकौशल कॉलेज के नवीन भवन का लोकार्पण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शाम को कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 05:30 बजे: होटल विजन महल, जबलपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां शाम 06:45 बजे: एमपीटी कलचुरी रेजिडेंसी, एमपीईबी कल्चरल ग्राउंड- “चर्चा” और रात्रि 8 बजे: कलेक्टर कार्यालय, जबलपुर में – जबलपुर संभागीय अधिकारियों (कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी) के साथ बैठक करेंगे। रात्रि 10: बजे : जबलपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान और रात्रि 10:50 बजे भोपाल आगमन होगा।

खरमसेड़ा में ग्रामीणों ने फिर दिखाई जागरूकता: पकड़ी 50 पॉव अवैध शराब,पुलिस को सौंपी – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट