P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीखाटू वाले के नाम एक शाम — कटनी में होगा दूसरा भव्य...

खाटू वाले के नाम एक शाम — कटनी में होगा दूसरा भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव

खाटू वाले के नाम एक शाम — कटनी में होगा दूसरा भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव
1 नवम्बर को सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में गूंजेगा श्याम नाम का स्वर — गुनगुन गुंजन शाहगंज और आराव तिवारी करेंगे भजनों की प्रस्तुति
कटनी – खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री श्याम युवा मित्र मंडल, कटनी द्वारा “दूसरा भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव” का आयोजन 1 नवम्बर 2025, शनिवार रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम संत नगर, नई बस्ती स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होगा। इस पावन संध्या में श्याम भक्ति की गंगा प्रवाहित होगी, जिसमें प्रसिद्ध भजन प्रवाहक गुनगुन गुंजन शाहगंज और आराव तिवारी सतना अपने मधुर भजनों से भक्तों को श्याम रंग में रंग देंगे।
आयोजन के दौरान श्रृंगार सेवा का सौभाग्य मोहित पवार, भोपाल को प्राप्त होगा, जबकि चरण सेवा कैलाशम् श्री श्याम चरण सेवक परिवार (रजि.), भोपाल द्वारा की जाएगी।
आयोजक मंडल ने बताया कि इस बार आयोजन का मूल भाव “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” रहेगा। शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि समय पर पधारकर इस भव्य धार्मिक आयोजन का लाभ लें और बाबा श्याम के चरणों में भक्ति-सुमन अर्पित करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट