अमरपाटन (मैहर)/ अनुराग सिंह/ खबर डिजिटल/ रविवार देर रात अमरपाटन कस्बे के सतना चौराहा स्थित किराना गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं अनुमान है कि इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
रात 2:30 बजे लगी आग, पुलिस और दमकल ने संभाली स्थिति
रात करीब 2:30 बजे सतना चौराहे पर गश्त कर रही डायल 112 की पुलिस टीम ने धुआं उठता देखा और तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग एवं जेई को तुरंत सूचना दी। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मैहर और रामनगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
CM Mohan Yadav Today Program: देखिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम – Khabar Digital
जान की बाजी लगाकर आग पर पाया काबू
गोदाम की लंबाई अधिक होने से फायर ब्रिगेड की पाइप आग के मूल स्थान तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे कठिन हालात में दमकल टीम के साथ थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते स्वयं टीम के साथ बाल्टी-बाल्टी पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए।उनकी तत्परता और साहस से बड़ा हादसा टल गया। वहीं मैहर पुलिस कप्तान अवधेस प्रताप सिंह ने आग पर काबू पाने तक पल पल का लिया अपडेट।
थोक व्यापारी के परिवार की जान बची
आग जिस गोदाम में लगी, वह थोक किराना व्यापारी अजीत कुमार जैन की दुकान और गोदाम था। गोदाम के ठीक ऊपर ही उनका परिवार रहता है। सौभाग्य से आग ऊपर तक नहीं पहुंची और परिवार सुरक्षित बच गया।
लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस
गोदाम के अंदर रखा किराना और अन्य सामान जलकर राख हो गया। अनुमान है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
INS विक्रांत पर PM मोदी ने मनाई दीवाली, देश के नागरिकों को दीपावली दी शुभकामनाएं – Khabar Digital


