P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसोण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 72 हजार की अवैध शराब बरामद

सोण्डवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 72 हजार की अवैध शराब बरामद

एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोण्डवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम उन्हाला में एक खेत के मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 72 हजार रुपये बताई जा रही है।

एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन और अभियान नियंत्रण योजना के तहत थाना सोण्डवा पुलिस टीम दिनांक 25 अक्टूबर को ग्राम उन्हाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम निवासी सकलिया पिता सैकड़िया चमेलका (45 वर्ष) अपने खेत पर बने पक्के मकान में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और तलाशी के दौरान मकान के अंदर बने कमरे से 21 पेटियां 6 हजार बीयर करीब 252 लीटर जिसका मूल्य 50 हजार 400 रुपये और 4 पेटियां व्हीस्की करीब 34.56 लीटर, जिसका मूल्य मूल्य 21 हजार 120 रुपये जब्त की गईं। कुल 286.56 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग 71 हजार 520 रुपये बरामद की गई। आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिस पर उसके खिलाफ धारा 34(2), 36 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

एसपी रघुवंश सिंह ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने बताया कि ‘सोण्डवा पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता है। जिले में शराब माफिया और तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जप्त शराब के स्रोत और आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है। अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और विक्रय में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।’

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल परमार, चौकी प्रभारी उमराली सचिन डावर, सउनि शांतिलाल उपाध्याय, प्रआर पप्पू मण्डलोई, प्रआर केलाश भवर, आर विक्रम कनासिया, आर राकेश जमरे, आर राकेश पचाया, आर शिवम एवं आर सुनील की भूमिका सराहनीय रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट