झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग द्वारा हाल ही में प्रदेश के 53 जिलों में मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत 44 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल को आलीराजपुर एवं झाबुआ जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और भाजपा की गतिविधियों पर जनता को अवगत कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
साबिर फिटवेल अपने प्रभार वाले जिलों के कांग्रेस नेताओं को मीडिया व सोशल मीडिया में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही स्थानीय नेताओं की मीडिया टीम को प्रशिक्षित करने तथा प्रत्येक जिले व विधानसभा क्षेत्र में प्रवक्ता नियुक्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ करेंगे।
साबिर फिटवेल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक और कम्युनिकेशन प्रभारी अभय तिवारी के निर्देशानुसार पार्टी के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा से पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका (झाबुआ), मुकेश पटेल (अलीराजपुर), विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, वीर सिंह भूरिया, श्रीमती सेना पटेल, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, वाल सिंह मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों से विचार-विमर्श कर जल्द ही जिला व विधानसभा प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।


