Indore News: नरेंद्र महावर/ खबर डिजिटल/ इंदौर में विकास कार्यों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव विकास कार्यों को मूर्तरुप देने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में विधानसभा तीन में कई विकास के कामों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद रहे। वहीं जनता को अच्छे कामों के लिए इंदौर नगर निगम को धन्यवाद दिया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा
मेयर ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों के हित में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकास कार्यों को और गति दी गई। जिसमें अबकी बार स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े।
विधानसभा तीन में विकास कार्य
रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को इंदौर विधानसभा क्रमांक 03 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 63 के तहत, श्यामा चरण शुक्ला नगर नौलखा में संजीवनी क्लिनिक, पंचवटी गार्डन जानकी नगर में योगा शेड तथा भगवान दीन नगर मेन रोड़ में सीमेंट कांक्रीट रोड़ का लोकार्पण कर, स्थानीय रहवासियों को समर्पित किया। साथ ही, इस अवसर पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सहभागिता कर समाजजनों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा, मृदुल अग्रवाल, भावेश दवे समेत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय रहवासियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।


