P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालभिंड पूर्व विधायक की बिगड़ी तबीयत: CM मोहन यादव ने ग्वालियर एयरलिफ्ट...

भिंड पूर्व विधायक की बिगड़ी तबीयत: CM मोहन यादव ने ग्वालियर एयरलिफ्ट कराया

भोपाल/ खबर डिजिटल/ Bhind विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी Mukesh Chaturvedi की तबीयत शनिवार देर रात अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1:30 बजे CM Mohan Yadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर तत्काल किया एयरलिफ्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और तुरन्त एयरलिफ्ट Gwalior airlift किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट कर ग्वालियर के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट