चंदेरी/ भूमिका विश्वकर्मा/ खबर डिजिटल/ मुंबई के दिग्गज संगीतकारों से जुड़े उभरते सितारे को आज चंदेरी पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक चंदेरी निवासी 30 वर्षीय युवती द्वारा थाना चंदेरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसमें आरोपी अवधेश गोस्वामी पर शादी का झांसा देकर कई बार गलत संबंध स्थापित करने और बाद में शादी से मुकर जाने का आरोप लगाया गया है।
इस प्रकरण में थाना चंदेरी द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चंदेरी न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायाधीश सुश्री मानसी अग्निहोत्री द्वारा सुनवाई पश्चात युवक को 14 दिवस की न्यायिक रियासत में अशोकनगर की जिला जेल में भेज दिया गया है।

संगीत की दुनिया उभरते सितारे ने शादी का झांसा देकर युवती से किया गंदा काम
वर्तमान में महिला अपराध से संबंधित कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं इन मामलों में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि पुलिस को इन मामलों की विवेचना में समस्त तथ्यों को तकनीकी एवं तार्किक आधार पर साबित कर प्रकरण में न्याय दिलाने के लिए विधि सम्मत कार्रवाई भी करनी पड़ती है। चंदेरी के इस मामले में चंदेरी पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है अब यह देखना होगा कि चंदेरी पुलिस इस महत्वपूर्ण प्रकरण मैं आगे क्या विधि सम्मत कार्रवाई करती है।
जानिए क्या है पूरा मामला
भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत जो मामला चंदेरी थाने में 30 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराया गया है उसमें आरोपी युवक अवधेश गोस्वामी को आरोपित करते हुए शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थान पर कई बार संबंध बनाने सहित उसे नजरअंदाज करने, शादी से इनकार करने के साथ-साथ टीका फलदान एवं सगाई तथा गोद भराई में दी गई रकम एवं सामग्री को वापस कर दिया गया।
इस प्रकार पीड़ित युवती द्वारा चंदेरी थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है थाना चंदेरी में भारतीय न्याय संहीता की धारा 69 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है इस मामले को लेकर जब चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन से फोन पर संपर्क स्थापित किए जाने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

मुंबई के दिग्गज संगीतकारों से जुड़े उभरते सितारे पर युवती ने लगाया शोषण का आरोप
आपोरी मुंबई के दिग्गज संगीतकारों से जुड़े अवधेश गोस्वामी संगीत की दुनिया का उभरता हुआ सितारा है। उसकी सोशल मीडिया अकाउंट देखने पर यह पाया गया कि आरोपी युवक की कई धार्मिक म्यूजिक एल्बम जारी हो चुकी है। देश के कई स्थानों पर संगीत भजन संध्या का आयोजन भी कर चुका है मुंबई में निवासरत होने के साथ-साथ भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, पंकज उदास, लखबीर सिंह लक्खा सहित देश के नामी गिरामी गायको के साथ अपनी प्रस्तुतियां तथा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इनके साथ फोटो भी शेयर कर चुका है।
एसडीओपी चंदेरी, शैलेंद्र शर्मा का कहना है
बीएनएस की धारा 69 के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी युवक अवधेश गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और थाना प्रभारी चंदेरी इस प्रकरण की विवेचना कर अन्य विधिक कार्रवाहियाँ संपन्न कर रहे हैं।



