सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ बडतुमा में काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई थी, लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। इसकी शिकायत विधायक प्रदीप लारिया से की गई थी। जिसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग को ताकीद किया और अब समस्या का हल निकल चुका है।
विधायक प्रदीप लारिया का प्रयास
नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया, नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार के अथक प्रयासों से बडतुमा में घर-घर पानी पहुंच गया। बडतुमा में कई वर्षों से चली आ गई पानी की समस्या को देखते हुए विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से आज वर्तमान में बडतुमा में घर-घर पानी पहुंच रहा है, लोगो में खुशी का माहौल है। नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार ने वार्ड में पहुंच कर लोगों का हाल-चाल जाना एवं निरीक्षण किया, लोगों में खुशी का माहौल है। सभी ने विधायक और अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी
बडतुमा के वार्ड वासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में कई वर्षों से पानी की समस्या थी, लेकिन आज वर्तमान में घर-घर पानी पहुंच रहा है। सभी लोग खुश हैं, खुशी का माहौल है। हम सभी वार्ड वासी विधायक और अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर मधुकर जाटव, मुकेश यादव, दारा उपाध्याय उपस्थित रहे।


