P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीचलती ट्रेन में खून से सनी वारदात : मामा-ससुर ने दामाद पर...

चलती ट्रेन में खून से सनी वारदात : मामा-ससुर ने दामाद पर किए 30 चाकू वार, मौके पर मौत


चलती ट्रेन में खून से सनी वारदात : मामा-ससुर ने दामाद पर किए 30 चाकू वार, मौके पर मौत


कटनी–जबलपुर रेलखंड पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब चलती ट्रेन में एक यात्री की 30 से अधिक चाकू वार से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की हत्या उसके मामा-ससुर ने की है। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी के मायके पक्ष के रिश्तेदारों के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान मामा-ससुर से उसका विवाद हुआ और देखते ही देखते उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने लगातार 30 बार वार किया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेन के कटनी और स्लीमनाबाद स्टेशन के बीच यह घटना बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मौके से उतरकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट