P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में श्रद्धा का सागर — उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न...

कटनी में श्रद्धा का सागर — उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी अपार भीड़

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी -लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ। जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला।सुबह तड़के ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वस्त्रों में सजधजकर बाबाघाट, छपरवाह सहित अन्य घाटों पर पहुंचे। पारंपरिक गीतों की गूंज और “छठ मइया” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।चार दिवसीय छठ पर्व का हुआ विधिपूर्वक समापनचार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई थी। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और अंत में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया गया। पूरे व्रतकाल के दौरान श्रद्धालुओं ने निर्जला उपवास रखकर सूर्यदेव और छठ मइया की आराधना की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट