सुर्खी टैंक के पास अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ाया
कटनी – मंगलवार सुबह सुर्खी टैंक के पास पुलिस ने शराब से लोड एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक को एनकेजे थाना क्षेत्र की जुहला चौकी में खड़ा कराया गया है, जहां पंचनामा की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अभी तक मामले में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है और केवल “जांच जारी है” बात कही जा रही ।
सूत्रों के अनुसार, ट्रक में लदी शराब एक स्थानीय ठेकेदार की बताई जा रही है, जिसे बिना परमिट उमरिया-शहडोल जिले में अवैध रूप से शिफ्ट किया जा रहा था। बताया जाता है कि इस पूरी गतिविधि की सूचना प्रतिद्वंदी खेमे ने एसपी तक पहुंचा दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच का फोकस ठेकेदार तक पहुंचता है या केवल उसके गुर्गों पर कार्रवाई कर मामला निपटाया जाएगा।


