P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमंत्री गोविंद सिंह राजपूत का अभिनंदन.. सेन समाज ने किया स्वागत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का अभिनंदन.. सेन समाज ने किया स्वागत

पूरा सहयोग करने का किया वादा

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सेन समाज द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास मातेश्वरी पहुंचकर समाज के सागर जिले सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। समाजजनों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत किया। जिस पर मंत्री राजपूत ने सेन समाज की पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

‘सेन समाज के साथ खड़ा हूं’
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सेन समाज के लिए मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं जहां भी मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी। मैं उनका सहयोग करूंगा, समाज का भी मुझे हमेशा से ही भरपूर सहयोग मिलता रहा है। मंत्री राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सेन समाज के लिए धर्मशाला तथा चबूतरों के निर्माण कार्य किए गए हैं, और अन्य जो भी आवश्यकता होगी उसके लिए भी मेरा सहयोग इसी तरह आप लोगों के साथ रहेगा।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दिया धन्यवाद
इस अवसर पर सेन समाज के सेन शक्ति महासंगठन प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा हमेशा सेन समाज का साथ दिया गया, एवं समाज के द्वारा जो भी मांग की गई, उसको सहर्ष स्वीकार करते हुए पूरा किया। आज भी सेन समाज द्वारा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मांग की गई उसे उन्होंने मानते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न को लेकर सेन समाज सागर में आभार सभा का आयोजन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में करना चाहता है, जिसमें मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे और एक प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात कर जल्द ही यह आयोजन सागर में संपन्न किया जाएगा। सेन शक्ति महा संगठन प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन के नेतृत्व में सेन समाज के समस्त पदाधिकारी द्वारा गणेश जी की प्रतिमा मंत्री श्री राजपूत को भेंट की गई एवं सागर जिला की सेन समाज सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का अभिनंदन व स्वागत किया गया जिसमें 200 से अधिक समाज के लोगों उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सेन समाज जिला अध्यक्ष विनोद सेन, शहर अध्यक्ष संतोष सेन, युवा नगर अध्यक्ष राजकुमार, बिलहरा नगर अध्यक्ष यशवंत सिंह, महिला जिला अध्यक्ष ममता सेन सुरखी, श्रीमति कौशल्या सेन पूर्व पार्षद, अनीता सेन,पूर्व जिला अध्यक्ष पूरनलाल सेन, राहुल सेन, गजराज सिंह राहतगढ़ सेन समाज अध्यक्ष डॉ जगदीश सेन, प्रदेश महामंत्री गोविंद सेन, रजनी सेन नगर अध्यक्ष महेश सेन भूपेंद्र सेन मोहनलाल सेन शिवम सेन पप्पू सेन, राजेंद्र सेन महामंत्री बिलहरा राजकुमार सेन जैसीनगर सुनील सेन खेजरा जगदीश सेन बिलहरा देवकीनंदन सेन अनिल सेन, अनुभव श्रीवास, निशांत सेन सहित सैकड़ो सेन समाज को लोग शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट