P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकार्यालय के सामने लेटी महिला कर्मचारी.. नहीं मिला कई माह से वेतन

कार्यालय के सामने लेटी महिला कर्मचारी.. नहीं मिला कई माह से वेतन

बोली - नहीं है घर जाने के पैसे

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ कई दिनों से किसी को वेतन ना मिले तो उसकी पीड़ा छलकना वाजिब है, ऐसा ही कुछ सतना में हो गया, जब एक महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने कार्यालय के सामने ही डेरा डाल दिया और लेटकर बोली – घर जाने तक के पैसे नहीं हैं।

क्या है मामला
महिला कर्मचारी सतना में ANM(Satna urban health department) पद पर पदस्थ है, कर्मचारी प्रीति अवस्थी को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिला मजबूर होकर उसने धवारी CMHO ऑफिस के बाहर डेरा डाल दिया, महिला का कहना था कि उसके पास घर जाने के लिए पैसे नहीं है, बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रही है, घर में अनाज नहीं है, जीवन यापन गुजर बसर नहीं हो पा रहा है, जब जब वरिष्ठ अधिकारियों के पास जाती हूं तो लोग कह देते हैं मुझे इस मामले से कोई लेना देना पाना नहीं कि तुम्हारी सैलरी क्यों नहीं आई।

50 से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित
ऐसी 50 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिनका पिछले कई महीनो से वेतन नहीं आया, पर उन्होंने भय की वजह से मुंह नहीं खोला, केवल इसी महिला ने आवाज उठाई। वहीं अब इस मामले में सीएमएचओ सतना डॉक्टर एलके तिवारी, जिला लेखा प्रबंधक सुभाष चंदेल, शोभित सिंह एमपीडब्ल्यू से गुहार लगाई गई है, देखने वाली बात होगी कि समस्या का समाधान कब तक होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट