छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के रजोला गावं में रहने वाली दुर्गा चंद्रवंशी की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही करने का आरोप लगाया लगाया था, और गांव में डायरिया बीमारी के चलते गांव में हड़कंप मचा हुआ था, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्थायी अस्पताल और गांव में सर्वे कराकर दवाइयों का वितरण कराया है। मंगलवार को छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू और विधायक कमलेश शाह रजोला गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार के बच्चों से मुलाकात की, और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बच्चों की पढ़ाई और मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत चार हजार रुपए राशि हर महीने योजनाओं के तहत मिलेगी।
सांसद बोले – ‘हरसंभव करेंगे मदद’
पीड़ित परिवारों से मिलते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रशासन से कहा है बच्चों की पढ़ाई संबंधित कोई भी समस्या हो तो विधायक कमलेश शाह या फिर मुझे बताना हर संभव मदद करेंगे, और प्रशासन से भी बात की है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत बच्चों को प्रति माह चार-चार हजार रुपए की राशि मिलेगी, और जो भी समस्या हो हम आप लोगों के साथ खड़े हैं।
ग्रामीणों ने सांसद को बताई गांव की समस्या
ग्रामीणों ने सांसद विवेक बंटी साहू के सामने दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों की समस्याओं को रखा, और और जिम्मेदारों लोगों पर कार्रवाई करने की बात की गई, तो सांसद बोले कि सचिव को हटा दिया गया है, और जिन लोगों ने भी लापरवाही की है, उन पर भी कार्रवाई करने को अधिकारियों को कहा है, इसमें किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।
इस दौरान सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक कमलेश शाह, सिगोडी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार, टीकाराम चंद्रवंशी, डॉ. उमेश शर्मा, बंटी परिहार, युवा नेता विशु बैस सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद


