P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशविधायक सेना महेश पटेल ने बांटा प्रसाद.. छप्पन भोग आरती का आयोजन

विधायक सेना महेश पटेल ने बांटा प्रसाद.. छप्पन भोग आरती का आयोजन

कांग्रेस नेता महेश पटेल भी रहे मौजूद

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ आलीराजपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां मनकामनेश्वरी माताजी मंदिर, बोरखड़ में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत भव्य अन्नकूट एवं प्रसादी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह पावन आयोजन आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल, जोबट विधायक एवं अलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना महेश पटेल, पटेल परिवार एवं माँ मनकामनेश्वरी माताजी मंदिर समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

छप्पन भोग आरती का आयोजन
मां मनकामनेश्वरी माताजी के सानिध्य में भक्तों द्वारा छप्पन भोग आरती का आयोजन किया गया। इसके उपरांत भव्य प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 25 क्विंटल प्रसादी-सब्जी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर पहुँचकर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिकता का अद्भुत वातावरण व्याप्त रहा।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मंदिर समिति, पटेल परिवार एवं समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया और प्रार्थनी की, मां मनकामनेश्वरी माताजी सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट