P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशीतलहर को लेकर तैयारियां तेज.. नपा सीएमओ ने किया निरीक्षण

शीतलहर को लेकर तैयारियां तेज.. नपा सीएमओ ने किया निरीक्षण

विधायक भूपेंद्र सिंह ने दिए थे निर्देश

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ खुरई नगरीय क्षेत्र खुरई में कुछ दिनों से शीतलहर का प्रभाव देखने में आ रहा है, पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह इसको लेकर निर्देशित किया, जिसके तहत नागरिकों की सुविधाओं को देखते हुए नगर पालिका द्वारा संचालित होने वाली अलाव व्यवस्था के स्थलों और आश्रय स्थलों का सीएमओ राजेश मेहतेले ने निरीक्षण किया, साथ ही संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आश्रय स्थल पर ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जरूरी व्यवस्थाओं को शीघ्रता से दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।

सारी सुविधाओं पर किया फोकस
नपा सीएमओ मेहतेले ने संपूर्ण परिसर में उचित प्रकाश व्यवस्था,कंबल और अन्य जरूरी संसाधनों को प्रमुखता से करने के निर्देश दिए, साथ ही स्वच्छता नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह को नियमित रूप से परिसर की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए, ताकि इन स्थानों का लाभ उठाने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड प्रांगण में खास इंतजाम
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने रेल्वे स्टेशन परिसर और बस स्टैंड प्रांगण में भी प्रमुखता से उचित प्रकाश, अलाव व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए शीतलहर में अलाव व्यवस्था की जाएगी साथ ही निरंतर समीक्षा की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के उपयंत्री शैलेंद्र सिंह, गोवर्धन अहिरवार, रामगोपाल भी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट