सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ कोलगवा थाना क्षेत्र में बढ़े अपराध को लेकर थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। साथ ही नशे को लेकर कोई लगाम नहीं लगाई गई। जिसके चलते नशेड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, और अपराध की प्रवृत्ति भी बढ़ती जा रही है, वरिष्ठ अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भारी मात्रा में गांजा किया बरामद
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आई.टी.आई. बसोर बस्ती में सुनील वंशकार एवं महिला चुन्टी वंशकार आईटीआई बसोर बस्ती की एक्सयूबी कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस ने रवाना होकर मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक एक्सयूबी कार खड़ी दिखाई दी, जिसके बांये तरफ का गेट खुला दिखाई दिया, जिसमें एक महिला पुलिस की आहट पाकर झोपड़ी की तरफ भाग गई। पुलिस ने एक्सयूबी कार की तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में बरामद किया। मौके पर कार चालक सुनील वंशकार पिता अच्छेलाल वंशकार उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मौके पर अपराध धारा 08/20ख बी एन डी पी एस एक्ट की संपूर्ण कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।
अपराधियों पर अंकुश लगाने की जरुरत
नशे की हालत में गंभीर अपराध करने वालों पर पुलिस की क्या तैयारी है, कोई नजर नहीं आता। सूत्रों के मुताबिक कई पुलिसकर्मियों के साथ भी नशे का कारोबार करने वालों की मिलीभगत है, जिसके चलते अब वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही है।


